municipal-corporation-will-impose-property-tax-in-the-left-out-areas-of-many-wards-of-vasundhara-zone
municipal-corporation-will-impose-property-tax-in-the-left-out-areas-of-many-wards-of-vasundhara-zone

वसुंधरा जोन के कई वार्डों के छूटे इलाकों में नगर निगम लगाएगा सम्पत्ति कर

- पार्षदों व महापौर की बैठक में बनी सहमति गाजियाबाद, 16 जून (हि.स.)। वसुंधरा जोन के लगभग आधा दर्जन वार्डों में अभी तक सम्पत्ति कर लागू नहीं किया गया है। अब यहां भी सम्पत्ति कर लागू कराने की नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को वसुंधरा जोन के पार्षदों व महापौर आशा शर्मा के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इन इलाकों में अभी तक सम्पत्ति कर लागू नहीं किया गया है। यहां कैंप लगाकर सम्पत्ति कर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। महापौर आशा शर्मा ने बताया कि वार्ड 61, 54, 72, 74, 57, 43 व 41 आदि में कुछ इलाके सम्पत्ति कर से छूटे हुए हैं। पार्षदों के आग्रह पर छूटे हुए इन इलाकों में भी सम्पत्ति कर लागू करने का निर्णय किया गया है। महापौर ने बताया कि सम्पत्ति कर लागू होने से इन इलाकों में विकास कार्य को व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। पार्षदों ने यह भी आग्रह किया है कि सर्वे कराकर जल्द से जल्द इन इलाकों को हाउस टैक्स के दायरे में लाया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in