mp-expressed-resentment-over-slow-construction-of-yamuna-bridge
mp-expressed-resentment-over-slow-construction-of-yamuna-bridge

यमुना पुल के धीमे निर्माण पर सांसद ने जताई नाराजगी

बागपत, 03 फरवरी (हि.स.)। यूपी-हरियाणा को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण धीमी गति से चलने पर सांसद सत्यपाल सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय पर पुल का निर्माण पूरा करने की हिदायत दी। छपरौली थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी के कुर्डी-नांगल मार्ग के बीच के घाट पर निर्माणाधीन पुल तथा एप्रोच मार्ग का बुधवार को सांसद डा सत्यपाल सिंह ने निरीक्षण किया। सांसद ने पुल के यूपी की ओर बनाए जा रहे एप्रोच मार्ग का अवलोकन किया। वहां काम कर रहे झंडू कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से निर्माण संबंधी जानकारी हासिल की और धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जताई। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि तयशुदा समय में पुल निर्माण हो जाना चाहिए। उन्होंने पुल निर्माण के हरियाणा सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि हरियाणा सरकार ने पुल निर्माण कर कम्पनी को जल्द कार्य पूर्ण करने को नोटिस भी दे दिया है। अधिकारियों ने सांसद को तय समय पर पुल का काम पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, विक्रम राणा, डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, डॉ. नीरज कौशिक, वेदपाल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गौरव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in