Motorcycle rally held for temple construction fundraising campaign
Motorcycle rally held for temple construction fundraising campaign

मंदिर निर्माण के धन संग्रह अभियान के लिए निकाली मोटरसाइकिल रैली

फिरोजाबाद, 09 जनवरी (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर में एक विशाल मोटर साइकिल रैली का आयोजन शनिवार को जोशीले नारों के साथ किया गया। मोटर साइकिल रैली का शुभारम्भ रहना की पुलिया पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने भगवा ध्वज दिखाकर किया। मोटर साइकिल रैली रहना की पुलिया से आरम्भ होकर परशुराम कॉलोनी, रहना बस्ती, नगला भाऊ, गणेश नगर, जैन नगर, मथुरा नगर, विभव नगर, जलेसर रोड, टापा, सरस्वती नगर, झलकारी नगर आदि बस्तियों में पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों के साथ स्वयंसेवी संगठनों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह हुई फूल बरसा आकर्षण का केंद्र रही। रैली में नारों के साथ पूरा नगर ऐसा लग रहा था जैसे अयोध्या की जनकपुरी फिरोजाबाद हो रही है। रैली में व्यवस्था प्रमुख दिनेश यादव व्यवस्थापक के साथ नगर संचालक अनूप, डॉ नवनीत, संजीव यादव, अनुराग तिवारी, विजेंद्र, आदर्श, आकाश, ललित, रमाकांत, बंटी, नानक चंद वासवानी, धर्मेंद्र, सौरव, रामकुमार, रोहित कटारा, श्याम, संतोष गुप्ता, मयंक, दीपचंद आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in