mother-ate-poison-with-daughter-daughter-died-mother39s-condition-critical
mother-ate-poison-with-daughter-daughter-died-mother39s-condition-critical

मां ने पुत्री के साथ खाया जहर, पुत्री की मौत, मां की हालत गंभीर

जौनपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के अनुसूचित बस्ती में सोमवार को देर शाम मां ने पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने लगी तो स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रिफर कर दिया गया। जहा मंगलवार देर शाम को उपचार के दौरान पुत्री की मौत हो गई। वही मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उक्त गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम किसी मामले से आहत होकर 38 वर्षीय सरिता देवी पत्नी हीरा लाल ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री नेहा को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर सेवन कर लिया। दोनों की हालत गंभीर होने लगी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए तथा बिना किसी एंबुलेंस के निजी वाहन से जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंच गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां मंगलवार शाम को उपचार के दौरान 15 वर्षीय पुत्री नेहा की मौत हो गई है। उक्त महिला के पति रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। मामले की जानकारी लेने के लिये थानाध्यक्ष विजय प्रताप से बात करने पर इस तरह के मामले की कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया है। जहरीला पदार्थ खाने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। महिला के घर ताला लगा हुआ है। घर पर इस समय कोई मौजूद नहीं है। गांव के लोग पारिवारिक कलह बता रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in