modi-travels-abroad-does-not-meet-farmers-priyanka-gandhi
modi-travels-abroad-does-not-meet-farmers-priyanka-gandhi

विदेश यात्रा करते हैं मोदी, किसानों से मुलाकात नहीं करते : प्रियंका गांधी

मुजफ्फरनगर, 20 फरवरी (हि.स.)। यूपी मिशन 2022 को धार देने में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी-जान से जुटी है। शनिवार को मुजफ्फनगर के बघरा में आयोजित किसान पंचायत में प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा तो करते हैं, लेकिन किसानों से मुलाकात नहीं करते। तीनों कृषि कानून खरबपतियों के लिए बनाए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार सक्रिय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को बघरा के स्वामी कल्याणदेव डिग्री काॅलेज में किसान पंचायत को संबोधित किया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों कृषि कानूनों का आम किसानों से कोई संबंध नहीं है। यह कानून खरबपतियों को फायदा पहुंचाने को बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गन्ना भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया। मोदी 16000 करोड़ रुपए अपने लिए हवाई जहाज खरीदने में खर्च कर सकते हैं। नई संसद बनाने में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन किसानों का भुगतान नहीं हो रहा। किसानों पर महंगी बिजली का बोझ डाला जा रहा है। डीजल टैक्स से कमाए 21 लाख 50 करोड़ रुपए किसानों को क्यों नहीं दिए गए। सरकारी मंडियों में अभी एमएसपी मिल रही है, लेकिन प्राइवेट मंडियों में नहीं दी जाएंगी। फसलों का समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा। सरकारी मंडी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। किसानों की जमीन नहीं बचेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, दीपेंद्र हुड्डा, आचार्य प्रमोद कृष्णम आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in