अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव की मजबूत पैरवी करें मोदी सरकार : अरविंद वशिष्ठ
अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव की मजबूत पैरवी करें मोदी सरकार : अरविंद वशिष्ठ

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव की मजबूत पैरवी करें मोदी सरकार : अरविंद वशिष्ठ

झांसी, 17 जुलाई(हि.स.)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाचधान में वीडियो कांफ्रेंस की माध्यम से अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने की। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय कोर्ट में जाधव की पैरवी मोदी सरकार को मजबूती से करना चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार कुलभूषण जाधव के मामले में पूरी तरह विफल हो चुकी है। वह अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी भी नहीं कर पाई। आज पाकिस्तान सरकार को दबाव में लेने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सक्सेना’ ने कहा कि लोकतंत्र में चारों स्तंभों को जो कार्य करना चाहिए वह नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से लोकतंत्र समाप्त हो रहा है। अपने अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज विश्व न्याय दिवस है। विश्व में बढ़ते हुए अपराधों के खिलाफ हम अपनी आवाज बुलंद करें तथा न्याय प्रणाली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ बनाने के लिए संकल्प लें अन्याय के खिलाफ मजबूती के साथ खड़े हो तभी इस गोष्टी की सार्थकता सिद्ध होगी। उक्त अवसर पर विवेक बाजपेई अधिवक्ता, अनु श्रीवास्तव अधिवक्ता, अनिल रिछारिया, रेहान खान, अनवर अली, मनीष रायकवार, राकेश अमरया, अमित चक्रवर्ती आदि ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/उपेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in