रमाला चीनी मिल से सरकार से मिले 328 करोड़ का विधायक ने मांगा ब्यौरा
रमाला चीनी मिल से सरकार से मिले 328 करोड़ का विधायक ने मांगा ब्यौरा

रमाला चीनी मिल से सरकार से मिले 328 करोड़ का विधायक ने मांगा ब्यौरा

बागपत, 08 जुलाई (हि.स.)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने रमाला चीनी मिल के अधिकारियों से सरकार द्वारा स्वीकृत 328 करोड़ रुपये का ब्योरा मांगा है। विधायक का कहना है कि 27 मेगावाट बिजली उत्पादन करने और गन्ना पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए 328 करोड़ रुपये दिये गये थे लेकिन उत्तम ग्रुप ने कोई भी काम सही तरीके से पूरा नहीं किया है। छपरौली विधायक ने आरोप लगाया है कि सरकार के दिये गये सभी 328 करोड़ रुपये तो खर्च कर दिये गये हैं लेकिन किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया है। विधायक ने अब उत्तम ग्रुप के अधिकारियों से सरकार की स्वीकृत सभी धनराशि का हिसाब मांगा है। विधायक का कहना है कि उन्होंने दो सप्ताह पहले उत्तम ग्रुप के अधिकारियों से ब्यौरा मांगा था लेकिन अधिकारियों ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जानकारी नहीं दी है। इसको लेकर विधायक ने उत्ताम ग्रुप के अधिकारियों से नाराजगी जतायी है। आरोप लगाया कि अगर बिजली का उत्पादन सही होता तो किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा सकता था। कहा कि टरबाईन में तीन बार खराबी आयी थी लेकिन सुधार नहीं किया गया है। विधायक ने सभी 328 करोड़ रुपये का लिखित में ब्यौरा मांगा है और ऐसा न करने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि रमाला चीनी मिल की पैराई क्षमता व बिजली उत्पादन के लिए सरकार ने उत्तम ग्रुप को 328 करोड़ का पैकेज दिया था जिसमें रमाला चीनी मिल की पैराई क्षमता दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया और 27 मेगावाट बिजली उत्पादन कर किसानों को इसका लाभ देने के लिए कहा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन त्यागी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in