mla-anil-singh-and-bjp-leader-arun-dixit-dilip-dixit-took-out-a-procession-of-hundreds-of-vehicles
mla-anil-singh-and-bjp-leader-arun-dixit-dilip-dixit-took-out-a-procession-of-hundreds-of-vehicles

विधायक अनिल सिंह व भाजपा नेता अरुण दीक्षित ,दिलीप दीक्षित ने निकाला सैकड़ों वाहनों का जुलूस

उन्नाव 15 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश में पंचायती चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पंचायत चुनाव की सीटों पर संपूर्ण रूप से कब्जा करने के लिए विस्तृत योजना बना रखी है। इन सबके बीच सपा बसपा कांग्रेस की रणनीति विफल दिखाई पड़ती है। पंचायत चुनाव को लेकर जनपद में भी अजीब सा उत्साही माहौल है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित घोषित की गई है।जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर अब कोई सामान्य जाति का व्यक्ति ही अपना परचम लहराएगा। पूर्व में भाजपा के विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर इस जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर काबिज थी। वर्तमान में भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा के पुत्रों ने आज पुरवा विधानसभा में सैकड़ों गाड़ियों का रैला निकालकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा स्पष्ट कर दी है। जनपद उन्नाव लखनऊ के बॉर्डर असोहा विकासखंड के जबरेला पुल पर भाजपा नेता अरुण दीक्षित उनके छोटे भाई दिलीप दीक्षित व पुरवा से विधायक अनिल सिंह ने विधानसभा में सैकड़ों गाड़ियों के साथ भ्रमण किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में उनका जगह-जगह स्वागत अभिनंदन भी किया गया। उत्साह से लबरेज भाजपा नेता अरुण दिक्षित, दिलीप दीक्षित ने अपनी ताकत का एहसास विपक्षियों को कराया। उनके इस भारी-भरकम जुलूस के दौरान पुरवा के विधायक अनिल सिंह का भी दमदार साथ मिला। जुलूस देखकर तमाम तरह के कयास लगा रहे विपक्षी अब कोमा की मुद्रा में चले गए हैं। पूरे जिले के लोगों को आभास हो गया है कि अगला जिला पंचायत अध्यक्ष कौन होगा! फिलहाल कौन किस सीट से जिला पंचायत का चुनाव लड़ता है! और पार्टी संगठन किसे जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर विराजमान करता है। यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन आज के भारी भरकम जुलूस में स्थिति लगभग साफ कर दी है कि विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र मैदान में है। देखना होगा आने वाले दिनों में कौन जिला पंचायत अध्यक्ष की जीत का सेहरा अपने सर बंधता है। हिन्दुस्थान समाचार/अरुण कुमार दीक्षित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in