mission-shakti-special-campaign-to-run-till-march-8-shashank-chaudhary
mission-shakti-special-campaign-to-run-till-march-8-shashank-chaudhary

आठ मार्च तक चलेगा मिशन शक्ति विशेष अभियान: शशांक चौधरी

मेरठ, 01 मार्च (हि.स.)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक संस्थाओं में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मिशन शक्ति अभियान को लेकर सोमवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान आठ मार्च तक चलेगा। सभी अधिकारी अपने विभागों के कार्यक्रमों को सफल बनाए। अभियान में 25 से अधिक विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान पूरे प्रदेश में चैत्र नवरात्र 21 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने उप कृषि निदेषक, मुख्य पषु चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सहायक आयुक्त श्रम, प्रोबेशन विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायती राज विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक ब्रजेश चन्द्र, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अनिल कंसल, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, सहायक आयुक्त श्रम घनश्याम सिंह, डीपीओ शत्रुघ्न कन्नौजिया आदि मौजूद थे। आरजी पीजी काॅलेज में हुआ कार्यक्रम आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आरजी पीजी काॅलेज में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिका आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण सत्र तथा छात्राओं की समस्याओं की समाधान हेतु परामर्श सत्र का शुभारंभ किया गया। परामर्श के प्रथम दिन परामर्श देने के लिए डॉ. पल्लवी रस्तोगी ने सामूहिक रूप से बालिकाओं को होने वाली अनेक शारीरिक समस्याओं के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही अनेक शारीरिक व्यायाम बताए जिनको वो घर पर आराम से कर सकती है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन रेंजर शिवानी तथा नेहा ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. दीपशिखा शर्मा, डाॅ. सुनीता सिंह, कंचन त्यागी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in