mission-shakti-nari-chappal-organized-for-girl39s-safety-and-respect
mission-shakti-nari-chappal-organized-for-girl39s-safety-and-respect

मिशन शक्ति: बालिका सुरक्षा और सम्मान के लिए आयोजित हुई नारी चैपाल

गाजियाबाद, 02 मार्च (हि.स.)। मिशन शक्ति के तीसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को मुरादनगर क्षेत्र में नारी चैपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एक डाॅक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई गई। अबूपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीडीओ अस्मिता लाल के निर्देशन में नारी चैपाल का आयोजन किया गया। नारी चैपाल के दौरान 21 मिनट की फिल्म ’स्वशक्ति-एन इंस्पिरेशन टू एवरी गर्ल’ दिखाई गई। चैपाल स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की महिला सदस्यों के अलावा गांव की महिलाएं और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। फिल्म स्वशक्ति देखने के बाद नारी चैपाल का माहौल काफी संजीदा हो गया। दरअसल इस शॉर्ट फिल्म में चार कहानियां एक साथ चलती हैं। पूरी फिल्म में एक भी संवाद नहीं है, लेकिन फिर भी इस फिल्म में शामिल चारों कहानियां बहुत ही गंभीर संदेश छोड़ती। एक कहानी में घर में पढ़ने वाली बच्ची को पढ़ने नहीं दिया जाता। पढ़ाई के समय उससे घर का काम कराया जाता है, जबकि उसके भाई को माता-पिता हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब परीक्षा का परिणाम आता है बच्ची अच्छे नंबरों से पास होती है और उसका भाई फेल हो जाता है। दूसरी कहानी में एक बच्ची परिस्थितयों से लड़ते हुए खेल में रुचि रखती है और एक दिन वालीबॉल की नेशनल टीम में फर्स्ट रैंक हासिल कर लेती है। तब बच्ची के साथ किए गए बर्ताव पर प्रायश्चित करते हुए परिजन उसे अपने गले से लगा लेते हैं। तीसरी कहानी में एक बच्ची को स्कूल जाते समय मनचले परेशान करते हैं, लेकिन बार-बार यह सब झेलने के बाद स्कूल बैग नीचे रखकर अपने दोनों हाथों में एक-एक पैन लेकर अड़ियल रुख अपना लेती है तो मनचले उसमें दुर्गा और काली का रूप देखते हुए भाग खड़े होते हैं। चैथी कहानी दहेज प्रथा पर वार करने वाली है, जिसमें एक युवती का विवाह प्रस्ताव दहेज की सूची पूरी न हो पाने के कारण खारिज कर दिया जाता है, फिर एक दिन जब वह अपने पैरों पर खड़ी हो जाती है तो वही प्रस्ताव खुद खारिज कर दहेज प्रथा पर करारा प्रहार करती है। चैपाल में महिलाओं को सुरक्षा एवं संरक्षा, यौन हिंसा घरेलू हिंसा आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। हिन्दुस्थान समाचार/फरमान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in