मिशन शक्ति : निर्माण श्रमिकों को दिए एक करोड़ से अधिक के स्वीकृति पत्र

mission-shakti-approval-letters-of-more-than-one-crore-given-to-construction-workers
mission-shakti-approval-letters-of-more-than-one-crore-given-to-construction-workers

मेरठ, 05 मार्च (हि.स.)। मिशन शक्ति कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अन्तर्गत शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय पर महिला श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें निर्माण श्रमिकों को एक करोड़ रुपए से अधिक के स्वीकृत पत्र वितरित किए गए। महिला सशक्तिकरण अभियान में श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय पर योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए श्रम कानूनों के प्रावधानों से अवगत कराया गया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 1796 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक करोड़ 42 लाख 75 हजार 126 रुपए के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 85 पुत्र व पुत्रियों को साईकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री अरविन्द कुमार मद्धेशिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त छत्रसाल बरनवाल, सुमित कुमार, पुष्पेन्द्र शर्मा, हेमन्त कुमार, चन्द्र प्रकाश, विजय शंकर तिवारी आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in