mirzapur-pakka-ghat-to-be-constructed-in-shitaladham-adalpura-from-0638-crore
mirzapur-pakka-ghat-to-be-constructed-in-shitaladham-adalpura-from-0638-crore

मीरजापुर: 06.38 करोड़ से शीतलाधाम अदलपुरा में होगा पक्का घाट का निर्माण

- योजना को मिली वित्तीय स्वीकृति, 01.28 करोड़ की पहली किश्त जारी मीरजापुर, 11 फरवरी (हि.स.)। अदलपुरा स्थित शीतलाधाम में गंगा किनारे पक्का घाट का निर्माण कराया जाएगा। निमाण-कार्य में 06.38 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रथम किश्त में 01.28 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। शीतलाधाम धाम में गंगा किनारे पक्का घाट के निर्माण से दर्शनार्थियों को सुविधा होने के साथ ही उनकी सुरक्षा भी हो पाएगी। शीतलाधाम में दर्शनार्थियों की तादात अधिक होने व गंगा किनारे सुरक्षा के समुचित प्रबंध न होने से आए दिन दर्शनार्थियों के साथ हादसा होता रहा है। समस्या के निराकरण के लिए विधायक अनुराग सिंह का प्रयास रंग लाया। कार्य की वित्तीय स्वीकृति मिलने से मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वीकृत कार्यो में गंगा किनारे 54 मीटर लंबाई में पक्का घाट का निर्माण होगा, जल निकासी के लिए ह्यूम पाईप लगाए जाएंगे, स्नानार्थियों को वस्त्र बदलने के लिए विभिन्न स्थानों पर आठ चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, बैठने के लिए दस की संख्या में स्टील बेंच, छह कूड़ा पात्र व चार हाईमास्ट सोलर लाईट लगाई जाएगी। स्थानीय निकायों के तकनीकी अनुमोदन के बाद शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने बताया कि शीतलाधाम अदलपुरा में दर्शनार्थियों को स्नान करने में काफी असुविधा होती थी। हर वर्ष औसतन आधा दर्जन लोगों की गंगा नदी में डूबने से जान चली जाती थी। दर्शनार्थियों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से कार्य के लिए निवेदन किया गया था। वस्तु-स्थिति को समझते हुए उन्होंने इसकी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। पक्का घाट बन जाने से धाम आने वाले भक्तों को सुविधा होगी। हिन्दुस्थान समाचार/गरजाशंकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in