mirjapur-development-of-kusumha-village-elected-unopposed-village-head
mirjapur-development-of-kusumha-village-elected-unopposed-village-head

मीरजापुर : निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए कुसुम्हा गांव के विकास

मीरजापुर, 15 अप्रैल (हि.स.)। मडिहान तहसील क्षेत्र के पटेहरा ब्लॉक का एक गांव ऐसा भी है, जहां पर लोगों ने गांव के युवा को अपना नेता मानते हुए निर्विरोध प्रधान चुन लिया है। कुसुम्हा गांव निवासी रमेश कुमार सिंह के बेटे विकास सिंह ने ग्राम प्रधान पद पर नामांकन के लिए पर्चा खरीदा था। गांव के किसी अन्य व्यक्ति के नामांकन न करने के कारण वे निर्विरोध प्रधान हो गए। इतना ही नहीं गांव के सभी ग्यारह वार्ड मेंबर भी निर्विरोध हुए हैं। महज एक-एक पर्चा एक सदस्य के लिए दाखिल किया गया है जो चर्चा का विषय है। पटेहरा ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों के लिए 13 और 15 अप्रैल को ब्लॉक पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विकास केबी कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in