मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्य मंत्रियों ने जताया शोक
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्य मंत्रियों ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर राज्य मंत्रियों ने जताया शोक

वाराणसी, 21 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ता गमजदा है। वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा के विधायक और प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए राज्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। इसी क्रम में शहर उत्तरी के विधायक और प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने भी मध्य प्रदेश के राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने शोक जताते हुए कहा कि आज सुबह टंडन जी के गोलोकवासी होने की सूचना मिली। उनका जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। भारतीय जनता पार्टी का एक स्तंभ ढह गया, सदैव उनसे मुझे पितृतुल्य स्नेह मिला। जब भी कभी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती थी, मैं उनका मार्गदर्शन लेता था। उनकी कमी को अब पूरा नहीं किया जा सकता। टंडन जी ने हमें सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और प्रगति हेतु योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा, वे आज हमारे बीच नहीं हैं परंतु अपने सुविचारों द्वारा वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in