मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को करेंगे अवध बस स्टेशन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को करेंगे अवध बस स्टेशन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को करेंगे अवध बस स्टेशन का लोकार्पण

लखनऊ, 15 जुलाई (हि.स.)। राजधानी लखनऊ के कमता स्थित अवध बस स्टेशन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास से लोकर्पण करेंगे। इस अवसर पर करीब 25 बसें अवध बस स्टेशन से पूर्वांचल की ओर रवाना होंगी। लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबन्धक पल्लव बोस और सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक प्रशान्त दीक्षित ने बुधवार को अवध बस स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस बस स्टेशन का लोकार्पण हो जाने के बाद पूर्वांचल की तरफ जाने वाले यात्रियों को बस पकड़ने के लिए राजधानी के कैसरबाग बस टर्मिनल नहीं आना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रबन्धक ने बताया कि अवध बस स्टेशन से गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, बहराइच, गोण्डा सहित पूर्वांचल के सभी रूट के लिए रोडवेज बसें चलायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के लिए अवध बस स्टेशन से करीब 400 बसें चलाने की योजना बनाई गई है। यहां से बसों का संचालन शुरू होने पर कैसरबाग चौराहे पर लगने वाले जाम में कमी आएगी। अवध बस स्टेशन पर यात्रियों को सेनेटाइज करने के लिए तीन सेंसरयुक्त और तीन पैडल वाले हैण्ड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि अवध बस स्टेशन का लोकर्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास से करेंगे। गुरुवार को नए बस स्टेशन से 25 बसों को पूर्वांचल की ओर फ्लैग ऑफ कर रवाना किया जाएगा। अवध बस स्टेशन के साथ ही मुख्यमंत्री प्रदेश के 06 बस स्टेशनों का लोकार्पण और 07 का शिलान्यास भी करेंगे। परिवहन निगम मुख्यालय में आज परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक सभागार का उद्घाटन किया। इस सभागार में 103 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। गौरतलब है कि अवध बस स्टेशन का लोकार्पण पहले भी कई बार टल चुका है। यहां से पूर्वांचल की बसों का संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक यात्रियों का दबाव कैसरबाग बस स्टेशन पर कम हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in