minister-of-state-and-mp-laid-the-foundation-stone-for-the-bridge-on-sagwara-bhatri-road
minister-of-state-and-mp-laid-the-foundation-stone-for-the-bridge-on-sagwara-bhatri-road

सगवारा-भटरी मार्ग पर पुल का राज्यमंत्री व सांसद ने किया शिलान्यास

चित्रकूट, 20 मार्च (हि.स.)। पहाड़ी ब्लाक के सगवारा गांव में सूबे के लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर0के0 सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे की मौजूदगी में सगवारा-भटरी मार्ग पर बाल्मीकि नदी पर सेतु एवं पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन ने बताया कि इस कार्य की लम्बाई 90.23 मीटर व लागत 892.23 लाख रुपये है। शनिवार को लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि इस पुल का निर्माण एक वर्ष के अन्दर हो जायेगा। पुल बनने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जिले की 26 नई सड़कें मंजूर हुई हैं। कई सड़कों के मरम्मतीकरण का पैसा शासन से पास हुआ है। सरकार ने जिले को पर्यटन विकास के कार्यों से आच्छादित किया है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि चार साल के कार्यकाल को प्रगति व विकास मना रहे हैं। आजादी के 70 साल में जो कार्य नहीं हुए वह चार साल में हुए हैं। देश के मुखिया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में प्रगति कराई है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे भरतकूप में बन रहा है। उसके बारे में कभी सोंचा नहीं था। भौंरी के पास बाईपास मार्ग भी जल्द मंजूर कराया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने कहा कि चार साल में उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री ने उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। इस मौके पर एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम राजापुर राहुल कश्यप, सीओ राजापुर रामप्रकाश, भाजपा नेता दिनेश सिंह पटेल, जगदीश गौतम, लालबहादुर सिंह, शिवशंकर सिंह, रामरतन प्रजापति, राजकुमार त्रिपाठी, हरिगोपाल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in