केन्द्रीय मंत्री व भााजपा जिलाध्यक्ष ने वन महोत्सव में किया पौधारोपण
केन्द्रीय मंत्री व भााजपा जिलाध्यक्ष ने वन महोत्सव में किया पौधारोपण

केन्द्रीय मंत्री व भााजपा जिलाध्यक्ष ने वन महोत्सव में किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर, 3 जुलाई ( हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने मुजफ्फरनगर बुढाना बड़ोत मार्ग से पेड़ लगाने की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम में शुक्रवार को 1600 पेड़ मुजफ्फरनगर बाईपास से शाहपुर तक लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम पांच जुलाई तक चलेगा। इसके अंतर्गत मुजफ्फरनगर से बड़ौत तक केंद्र राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के नेतृत्व में पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / राजेन्द्र कौशिक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in