meerut-attack-on-teenager39s-house-as-soon-as-he-comes-out-of-jail-five-injured
meerut-attack-on-teenager39s-house-as-soon-as-he-comes-out-of-jail-five-injured

मेरठ : जेल से बाहर आते ही किशोरी के घर पर किया हमला, पांच घायल

मेरठ, 05 मई (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोपित ने जेल से बाहर आते ही किशोरी के घर पर हमला कर दिया। आरोपित और उसके साथियों ने किशोरी के परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाल सिंह नगर निवासी विजय उर्फ बिंटू का अपने पड़ोसी गौरव पुत्र धर्मपाल से विवाद चला आ रहा है। बिंटू का आरोप है कि गौरव अक्सर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इस मामले में कुछ दिन पहले गौरव जेल भी गया था। हाल ही में गौरव जेल से छूट कर आया है। बुधवार को गौरव ने अपने साथियों के साथ बिंटू के घर पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से घर में मौजूद लोगों की पिटाई की। इसके बाद धमकी देते हुए आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बिंटू, उसकी पत्नी शशि, बेटे दीपक व आकाश और बेटी काजल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in