mayor-reprimands-metro-officials-for-loss-of-municipal-property
mayor-reprimands-metro-officials-for-loss-of-municipal-property

नगर निगम की संपत्ति के नुकसान पर महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को लगाई फटकार

— महापौर ने नगर निगम की मेट्रो रेल परियोजना के अधिकारियों संग की बैठक कानपुर, 15 फरवरी (हि.स.)। मेट्रो निर्माण में जमकर कानपुर नगर निगम की संपत्ति का प्रयोग कर नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। नगर निगम के हो रहे आर्थिक नुकसान को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने मेट्रो रेल परियोजना और नगर निगम के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने मेट्रो अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महापौर का कहना है कि मेट्रो निर्माण में नगर निगम के पार्कों के साथ अन्य जमीन का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं सीवर लाइनें, सड़क, पानी की लाइने ध्वस्त की गई है साथ ही अब तक 14 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब की गई है। इन सभी की भरपाई करने के लिए मेयर ने अधिकारियों को डिमांड राशि देने को कहा है। साथ ही अस्थाई कार्यों की अनुमति पर कहा कि बैठक कर लगातार नगर निगम की हो रही संपत्ति प्रयोग की अनुमति लेकर कार्य किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in