mathura-dead-body-of-unidentified-youth-found-in-yamuna-river
mathura-dead-body-of-unidentified-youth-found-in-yamuna-river

मथुरा : यमुना नदी में उतरता मिला अज्ञात युवक का शव

मथुरा, 18 फरवरी (हि.स.)। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत अकोष गांव के समीप गुरूवार यमुना नदी में युवक का शव उतरता मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी है। विदित रहे कि एक दिन पूर्व थाना महावन क्षेत्र में भी नहर के समीप शव मिला था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। गुरूवार दोपहर बल्देव थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह यमुना नदी किनारे एक युवक का गली सड़ी अवस्था में शव मिला। जिसके एक दायने हाथ पर एमआरके गुदा हुआ है। शव करीब आठ से दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। विदित रहे कि एक दिन पूर्व 16 फरवरी को महावन थाना क्षेत्र के कारब गांव के समीप नहर में एक युवक का मिला। उम्र करीब 35 साल होगी। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। जिसने पुलिस शव की निशाख्त नहीं कर सकी है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in