mathur-chaturveda-and-panch-panda-committee-worshiped-yamunotri-water-on-the-birth-day-of-suryaputri-maa-yamuna
mathur-chaturveda-and-panch-panda-committee-worshiped-yamunotri-water-on-the-birth-day-of-suryaputri-maa-yamuna

सूर्यपुत्री मां यमुना के जन्मदिवस पर यमुनोत्री जल से माथुर चतुर्वेद परिषद तथा पंच पंडा समिति ने की पूजा

- प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के तहत 620 किलोमीटर पदयात्रा कर यमुनोत्री धाम से लाए हजारों लीटर जल किया यमुना महारानी में प्रवाह, निर्मल व स्वच्छ की प्रार्थना मथुरा, 18 अप्रैल (हि.स.)। सूर्यपुत्री मां यमुना के जन्मदिवस पर रविवार कोरोना के चलते शोभायात्रा नहीं निकाली गई, जबकि पंच पंडा समिति यमुनोत्री तथा माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा द्वारा यमुना जन्मदिवस पर यमुनोत्री जल से पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर पूजा अर्चना की गई। वीक लॉकडाउन में सूर्यपुत्री मां यमुना के जन्म दिवस पर पंच पंडा समिति यमुनोत्री तथा माथुर चतुर्वेद परिषद मथुरा के सहयोग से प्रोजेक्ट आत्म निर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक ने अपने साथ यमुनोत्री से लाए यमुना जल कलश व माँ यमुना का अपनी टीम के साथ वैदिक विधि विधान से पुण्यतीर्थ विश्रामघाट पर पूजन किया। यमुनोत्री धाम से लाए हजारों लीटर जल को इस भावना के साथ कि मां यमुना निर्मल व स्वच्छ होगी यमुना में अर्पण कर अपनी 620 किलोमीटर चले पदयात्रा कार्यक्रम का समापन किया। माँ यमुना के जन्म दिवस पर विश्राम घाट को जोरदार विद्युत रोशनी से सजाया और माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक व अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक के साथ पनकी पीठाधीश्वर कानपुर के महामंडलेश्वर जीतेन्द्र दास महाराज ,पुष्टि आचार्य गोस्वामी परेश कुमार महाराज व परिषद के पदाधिकारियों तथा प्रोजेक्टआत्म निर्भर की टीम के साथियों ने भव्य दीपदान किया और माँ यमुना को छप्पन भोग अर्पित किए। ये रहे उपस्थित माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी "जौर्ड" गिरधारी पाठक, विनोदम चतुर्वेदी, नवीन नागर, राकेश तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, पार्षद रीतेश पाठक, संजय एल्पाइन, अरविंदम सोमनाथ चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, आशीष, आयुष पमपम, धर्मदास, सचिन, आयुष मान्यवर, अरविंद, नन्द किशोर, पंकज, केशव, जयकृष्ण, अनिरुद्ध, सुबोध, आशुतोष, सौरभ, संदीप, दिलीप, ममलेश, आकाश, अशुल उनियाल, मोनू पंडित, मनसुख, मुकेश मुम्मू आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in