maternity-dies-during-delivery-doctors-leave-operation-theater
maternity-dies-during-delivery-doctors-leave-operation-theater

डिलेवरी के दौरान प्रसूता की मौत ,डॉक्टर आपरेशन थियेटर छोड़कर भागे

परिजनों ने काटा बवाल, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप चित्रकूट,20 फरवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय कर्वी के पहाड़ी रोड में स्थित यशोदा हॉस्पिटल में एक प्रसूता की सीजर के दौरान मौत हो गयी। सीजर करने वाले डॉक्टर मृतिका को ऑपरेशन थियेटर में ही छोड़ कर भाग खडा हुआ। जबकि एक डॉक्टर को मृतिका के परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है। सी ओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने मौके पर पहचकर डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच में जुटे गये हैं। पीड़ित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात दीपिका कुशवाहा ( 26) पत्नी रामचंद्र कुशवाहा निवासी ग्राम कालिंजर जिला बाँदा की पहली डिलीवरी होनी थी। जिसको उसके भाई राकेश कुशवाहा ने यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। जहां प्रसूता दीपिका का सीजर किया गया था और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। किंतु इसी दौरान प्रसूता दीपिका की मौत हो गयी। जिसके बाद ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भाग खड़े हुए। घटना का पता चलने के बाद परिजनों ने एक डॉक्टर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी । घटना की सूचना पुलिस को भी दी गयी जहां सी ओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने मौके पर पहुच कर डॉक्टर को अपनी कस्टडी में ले लिया और मामले की जांच में जुट गये है। मृतिका दीपिका के भाई राकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की पहली डिलीवरी थी। डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल में क्रिटिकल बताया था तो यशोदा हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मिलकर बात किया था। डॉक्टर पचास हजार रुपये में सुरक्षित डिलीवरी कराने की बात कही थी। उसके बाद बोले बच्चे की कोई गारंटी नही है। उस पर भी वह तैयार हो गए थे कि बहन की जान बच जाएगी। डॉक्टरों ने बीती रात में भर्ती करवाया और ऑपरेशन शुरू कर दिया लेकिन जब सुबह तक ऑपरेशन थियेटर से बहन बाहर नही लाये तो पता किया गया। तब डॉक्टरों ने बताया प्रसूता की मौत हो गयी है।पीड़ित भाई ने हॉस्पिटल बन्द किये जाने की मांग की है। वहीं शनिवार को सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल में एक 26 वर्षीय प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही कर मारने का आरोप लगाया है।आपरेशन करने वाले डॉक्टर भाग निकले है। एक सतना के डॉक्टर मिले है जिनको कस्टडी में ले लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा इस मामले में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय का कहना है कि जिले में संचालित सभी प्राइवेट अस्पतालों की सघन जाँच कराई जायेगी।अनधिकृत रूप से चलने वाले सभी चिकित्सालयों को बंद कराने के साथ -साथ मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कार्यवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार /रतन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in