married-widow-in-courtship-pressure-remained-on-bonding-with-non-men
married-widow-in-courtship-pressure-remained-on-bonding-with-non-men

विधवा को प्रेमजाल में फंसा किया निकाह, गैर मर्दों से संबंध बनाने का बना रहा दबाव

लखनऊ, 14 अप्रैल (हि.स.)। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। जहां दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर एक विधवा से निकाह कर लिया। अब उसे गैर मर्दों के साथ संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाल रहा है। उसकी इस हरकत से आजिज होकर महिला ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि डालीगंज निवासी असद रईस ने वर्ष 2018 में उससे निकाह किया था। बकायदा उसने अपने नकली माता-पिता से उसको मिलवाया। ठाकुरगंज के एक किराये के मकान में लेकर उसके साथ रहने लगा। कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि असद ने नकली माता-पिता बनाकर उससे निकाह किया है। इस पर जब उसने अपत्ति जताई तो वह मारपीट पर करने लगा। आरोप है कि व्यापार में घाटा होने पर वह अब दूसरे मर्दों से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इससे इंकार किया तो उसे मारापीट और तीन तलाक की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने उसके खिलाफ ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस महिला द्वारा लगाये गए आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच शुरु कर दी है। अगर असद दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई पुलिस करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in