many-including-former-minister-rakesh-tyagi-joined-sp-akhilesh-said-bjp-needs-more-elections
many-including-former-minister-rakesh-tyagi-joined-sp-akhilesh-said-bjp-needs-more-elections

पूर्व मंत्री राकेश त्यागी सहित कई ने थामा सपा का दामन, अखिलेश बोले, भाजपा को जान से ज्यादा चुनाव जरूरी

- बसपा, कांग्रेस व भाजपा के कई नेता शामिल हुए सपा में लखनऊ, 10 अप्रैल (हि.स.)। आगामी वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव होगा। पश्चिम बंगाल ने दिखाया है कि भाजपा किसी भी स्तर पर जाकर चुनाव लड़ती है। उसके लिए आदमी की जान से ज्यादा चुनाव जीतना जरूरी है। देश-प्रदेश में तमाम लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना ने फिर हम सबको घेर लिया है। ऐसे चक्रव्यूह में फंस गए हैं कि कैसे निकलें? किसी ने ऐसे खराब और काले दिन नहीं देखे होंगे। भाजपा इस सबसे बेखबर उत्सव और प्रचार से ही सरकार चला रही है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार की शाम को कही। वे पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। पार्टी अपने साथ समाज के सभी वर्गो के लोगों को जोड़ने का काम करेगी। आज भाजपा छोड़कर आये सियाना जिला बुलन्दशहर के पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राकेश त्यागी, जिला पंचायत सदस्य फतेहाबाद आगरा हेमंत निषाद, बरेली के अधिवक्ता रामेन्द्र कश्यप, फिरोजाबाद अलीगढ़ के पूर्व संगठन मंत्रीबृजेश कुमार गौतम, अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम चन्द्र राकेश लोधी और कांग्रेस छोड़कर पूर्वमंत्री अनीसुर्रहमान शेरवानी के पुत्र अयाज शेरवानी, पूर्व विधायक अशरद खान पूरनपुर जिला पीलीभीत, अतरौली अलीगढ़ के पूर्व प्रत्याशी अश्वनी शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सम्भल बिमलेश कुमारी, पूर्व प्रत्याशी शाहजहांपुर ब्रह्मस्वरूप सागर, बदायूं के साजिद अली, प्रयागराज के तारिक सईद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा छोड़कर आये बरेली शहर के पूर्व प्रत्याशी इं0 अनीस अहमद तथा रिज़वान के अतिरिक्त सेवानिवृत्त बेसिक एजूकेशन अफसर, फतेहाबाद आगरा के डॉ0 बच्चू सिंह निषाद ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। आज के सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं सैय्यद फरहान अली प्रदेश उपाध्यक्ष, जाहिद गाजी जिलाध्यक्ष बदायूं, निखिल कुमार जिलाध्यक्ष बरेली एवं जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष पीलीभीत शामिल रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि आज तमाम लोग परेशानी में है। कितने लोग कोराना के संक्रमण में जान गंवा चुके हैं। इस संकट में गरीब का रोजगार छिन गया। पलायन के दौरान लोगों की जाने चली गई। जिन्हें संकट से बचाव के लिए इंतजाम करना था वे स्टार प्रचारक बनकर झूठ बोलने निकल पड़े हैं। अस्पतालों में न दवाएं हैं, न बेड हैं, नहीं इलाज की व्यवस्था है। पर्याप्त टेस्ट नहीं हो रहे हैं, जो हो रहे हैं उनकी जांच रिपोर्टें बहुत विलम्ब से मिल रही हैं, उसमें भी अनियमितताएं हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन लगी है, वे भी संक्रमित हो रहे हैं। चिकित्सा संस्थानों तक में यह रोग फैला है, शामली उत्तर प्रदेश में कोरोना के टीके की जगह कुत्तों के काटने पर लगने वाला टीका लगा दिया गया। यह दर्दनाक है। यह कैसी व्यवस्था है कि न तो वैक्सीन से बचाव हो रहा है और नहीं संक्रमितों की सही से देखभाल हो रही है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in