mankapur-police-attached-assets-of-more-than-three-crore-against-eight-criminals
mankapur-police-attached-assets-of-more-than-three-crore-against-eight-criminals

मनकापुर पुलिस ने आठ अपराधियों के खिलाफ तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की

गोंडा, 09 अप्रैल (हि.स.)। मनकापुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों की तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की। जिलाधिकारी ने इन गिरोह बंद अपराधियों की संपत्ति कुर्की करने का आदेश दिया गया था। जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी मनकापुर व छपिया पुलिस के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को मनकापुर कोतवाली के गांव गायत्री नगर कस्बा में अभियुक्त दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशु पुत्र सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी महेंद्र नाथ त्रिपाठी उर्फ भाई जी पुत्र विश्वनाथ त्रिपाठी सहित आठ अन्य अभियुक्तों की लगभग तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई। क्षेत्राधिकारी मनकापुर सोमपाल सिंह ने बताया इन अभियुक्तों के विरुद्ध मनकापुर कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ महेन्द्र/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in