मंगल पाण्डेय की फांसी को कोलकाता से मंगाए गए थे जल्लाद: प्रदीप जैन आदित्य
मंगल पाण्डेय की फांसी को कोलकाता से मंगाए गए थे जल्लाद: प्रदीप जैन आदित्य

मंगल पाण्डेय की फांसी को कोलकाता से मंगाए गए थे जल्लाद: प्रदीप जैन आदित्य

कांग्रेसियों ने अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई झांसी, 19 जुलाई (हि.स.)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अमर शहीद मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के ’अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शौर्य के प्रतीक मंगल पाण्डेय की फांसी के लिए जल्लादों को कोलकाता से बुलवाया गया था। मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अपनी हिम्मत और हौसले के दम पर समूची अंग्रेजी हुकूमत के सामने मंगल पाण्डेय की शहादत ने भारत में पहली क्रांति के बीज बोए थे। बैरकपुर के जल्लादों ने मंगल पाण्डेय को फांसी देने से इंकार कर दिया। तब ब्रिटिश हुक्मरानों ने कोलकाता से चार जल्लाद बुलाए और मंगल पाण्डेय को फांसी पर चढ़ा दिया गया। भारत सरकार ने बैरकपुर में उसी जगह ’शहीद मंगल पाण्डेय उद्यान बनाया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत क्रांतिकारी शहीद मंगल पाण्डेय जी आजादी की लड़ाई के महानायक थे उन्होंने सर्वप्रथम भारत की स्वाधीनता के लिए ’मारो फिरंगी को का नारा दिया जिसने गुलाम जनता और सैनिकों में अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह की ज्वाला प्रज्वलित की। विदित हो की मंगल पांडे जी स्वयं अंग्रेजी फौज का हिस्सा रहे थे। वीडियो कांफ्रेंस का संचालन वरिष्ठ गांधीवादी नेता राजेंद्र रेजा ने किया। आभार राजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया। कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र भदौरिया, अनवर अली, अनु श्रीवास्तव, शुभम नायक, अभिषेक दीक्षित राकेश अमरया, मनीष रायकवार अमित चक्रवर्ती, आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in