maneka-gandhi-does-not-want-a-head-who-gives-money-to-the-bullies-maneka-gandhi
maneka-gandhi-does-not-want-a-head-who-gives-money-to-the-bullies-maneka-gandhi

दबंगों को पैसा देने वाला प्रधान नहीं चाहिए : मेनका गांधी

सुलतानपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मंत्री तथा सुलतानपुर की सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में दंबगों को पैसा देने वाले प्रधान को नहीं चुनना है। श्रीमती गाँधी ने कहा कि क्षेत्र में 200 प्रधान ऐसे थे, जो यहां सोनू मोनू को पैसे देते थे। यह पैसा किसका है। यह शौचालय का है, आवास का है, सड़क का है, आप लोगों का पैसा है। यह सब किसकी जेब में जाता था। किसी का शौचालय नहीं बना तो 12 हजार जेब में डाले। लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला। फर्जी रसीद लगाकर पच्चीसों लाख इधर से उधर कर दिए। इन सब पर हमने केस डाल दिए हैं। 17 प्रधान बचे हैं बाकी सबने पैसे वापस डाल दिए हैं, चुनाव बाद इन्हें भी देना होगा। श्रीमती गांधी गांव की सरकार बनाने में पूरी ताकत लगा दी हैं। जिले के धनपतगंज ग्राम सभा सरैया मझौवा में भ्रमण के दौरान वे महिलाओं की भारी भीड़ देख काफी खुश दिखीं। श्रीमती गांधी ने प्रधान उम्मीदवार उषा सिंह के चुनाव निशान 'अनाज ओसाता किसान' का जिक्र करते हुए सामने बैठी महिलाओं से पूछा कि अनाज तो समझ रहीं हूं, ये ओसाता क्या है? जब महिलाओं ने अपनी भाषा में उन्हें बताया तो वे जोर से हँसने लगी फिर सभा समाप्ति के बाद जाते-जाते महिलाओं से फिर मुखातिब हुईं और हंसते हुए कहा कि अनाज ओसाता हुआ किसान याद रखना, तभी सभी लोग हँसने लगे। हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in