Majlis across the city on the martyrdom of Prophet Mohammad's daughter Fatima
Majlis across the city on the martyrdom of Prophet Mohammad's daughter Fatima

पैग़म्बर मोहम्मद की बेटी फ़ातिमा की शहादत पर शहर भर में मजलिसे

वाराणसी, 17 जनवरी (हि.स.)। मोहम्मद साहब और जनाब ए खदीजा की बेटी फ़ातिमा की शहादत दिवस पर रविवार को शिया समुदाय गमगीन रहा। शहादत दिवस पर समुदाय के लोगों ने जगह-जगह मजलिस का आयोजन कर नौहे ओ मातम किया। अर्दली बाजार में अंजुमन पंजतानी ने नौहे ओ मातम किया। इसी तरह दालमंडी में मस्जिद मीर नादे अली में दिन भर मजलिसों का आयोजन हुआ। इमानिया अरबी कॉलेज में मजलिस का आयोजन हुआ जिसमें उलेमा ने शिरकत की। सदर इमामबाड़े में भी मजलिस का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अजादार इकट्ठा हुए। मस्जिद उल क़ायम भेलूपुर में हाजी अख्तर और हाजी अनवर के संयोजन में मजलिस का आयोजन हुआ। कालीमहाल में जबीन फ़ातिमा के निवास पर श्रीमती नुजहत फ़ातिमा ने मजलिस हुई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर करबलाई ने बताया कि बीबी फ़ातिमा का अदब इतना था कि मोहम्मद साहब खुद उनके लिए उठ खड़े होते थे। उन्होंने बताया कि बीबी फ़ातिमा की शहादत 3 जमादि उल आखिर सं 11 हिजरी या 18 अगस्त 632 ई को हुई। उनकी कब्र मदीने में है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in