mafia-mukhtar39s-mla-fund-to-be-investigated-open-and-many-secrets---gyanendra-mishra
mafia-mukhtar39s-mla-fund-to-be-investigated-open-and-many-secrets---gyanendra-mishra

माफिया मुख्तार के विधायक निधि की जांच हो, खुलेंगे और कई राज - ज्ञानेंद्र मिश्रा

वेद नारायण मिश्र मऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी का खौफ आज भी लोगों में व्याप्त है। मुख्तार और उनके गुर्गों के उत्पीड़न को लेकर क्षेत्रीय लोगों से पूछा गया तो किसी ने भी उसके बारे में कुछ बताने की हिम्मत नहीं जुटा पायी। जिससे साफ हो गया कि आज भी मुख्तार को लेकर इनके दिलों में डर है। कई लोग मुख्तार के बारे में मुखर होकर बोले। एक शिक्षक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने यहां तक कह दिया कि मुख्तार के विधायक निधि की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि बहुत सारे लोग जो मुख्तार के साथ जुड़कर लाभ उठाएं हैं। या उठा रहे हैं सब बेनकाब होंगे और सरकारी धन का लेखा-जोखा मिलेगा। अभी तो सिर्फ एम्बुलेंस एक प्रकरण है जो कि विधायक निधि से लिया गया है। ऐसे तमाम जांच में चीजें खुलकर सामने आएंगी जो कि पूर्व की सरकारों में एकपक्षीय लूट हुई है। चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह व मृतक ठेकेदार के भाई अशोक सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद उत्तर प्रदेश में उनका आना तो तय है। अब सरकार से यही गुजारिश है कि प्रभावी पैरवी करवाकर मुख्तार को सजा दिलाया जाये, जिससे हम लोग जैसे कई पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सकेगा। उसके न रहने से मुकदमों में देरी हो रही थी। चार्ज फ्रेम नहीं हो रहा था। अब उसके आने से तेज गति से मुकदमों का निस्तारण होगा। हम पीड़ितों को पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी न्याय प्रिय सरकार है और हम लोगों को पूरा न्याय दिलाकर रहेगी। समाजवादी पार्टी(सपा) के नेता व पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। मुकदमों का फैसला तो अब कोर्ट करेगा। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। गंगा तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटेलाल गांधी ने बताया कि मुख्तार अंसारी ने बहुत अपराध, बहुत पाप किया है। उसको इस धरती पर रहने का अधिकार नहीं है न्यायालय से यही गुहार है उसकी सजा जल्द से जल्द तय की जाए। हिन्दुस्थान समाचार/

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in