ljp-appointed-ramji-sonkar-as-speaker-in-the-central-legislative-assembly
ljp-appointed-ramji-sonkar-as-speaker-in-the-central-legislative-assembly

लोजपा ने मध्य विधानसभा में रामजी सोनकर को बनाया अध्यक्ष

लखनऊ, 28 फरवरी (हि. स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लखनऊ मध्य विधानसभा में सामाजिक कार्यकर्ता रामजी सोनकर को अध्यक्ष बनाया है। रामजी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनने के साथ महानगर के उपाध्यक्ष भी रहेंगे। लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता जॉय बनर्जी ने बताया कि लोजपा की महानगर अध्यक्ष सुनीता ने पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए मध्य विधानसभा में मजबूत माने जाने वाली सोनकर समूह से रामजी सोनकर को विधानसभा का अध्यक्ष बनाकर क्षेत्र मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तैयारी में लोजपा जुटी हुई है और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अध्यक्षों की घोषणाएं हो रही है। लखनऊ में राम जी सोनकर के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुटने के बाद एक बहुत बड़ा परिवर्तन दिखाई पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव 2021 में भी अपने प्रत्याशी खड़ा करने जा रही है। अभी पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाती रहेगी, वही प्रचार प्रसार और कार्यकारिणी गठन भी जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in