Like the British, sickness from abroad also ruled the country: Dr. Ajay
Like the British, sickness from abroad also ruled the country: Dr. Ajay

अंग्रेजों की तरह विदेश से आयी बीमारी ने भी देश पर राज किया : डा. अजय

लखनऊ, 09 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ के पाण्डेय गंज निवासी आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. अजय ने कहा कि हमारे देश में बीमारियों का उपचार पहले आयुर्वेद के माध्यम से ही होता था। फिर देश में अंग्रेजों की तरफ से विदेशी बीमारियां आयीं और उसने भी जाने-अनजाने में देश पर राज किया। आयुर्वेद विशेषज्ञ डा.अजय ने कहा कि बाहर के देश से आयी बीमारी का तत्काल हमारे देश में उपचार नहीं था और यही कारण रहा कि अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति तत्काल प्रभाव से कारगार सिद्ध हुई। विदेशी बीमारी के बाद विदेशी उपचार और फिर बाहर देश से चिकित्सक व नर्सें भी आयीं, जो अस्पताल में उपचार करने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं था कि हमारे देश में किसी बीमारी का उपचार नहीं खोजा गया। किंतु जब तक उपचार खोजा गया, अंग्रेजी चिकित्सा पद्धति ने भारतीय लोगों के दिमाग में घर कर लिया था। देश में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति आज भी कारगार और सिद्ध है। जो जड़ से बीमारी का उपचार करती है। कोविड के टीकाकरण का अभ्यास शुरु होने पर बधाई देते हुए डा.अजय ने कहा कि भारत ने वह कर दिखाया है, जो पूरे विश्व का भला करेगा। कोविड की दवाई को लेकर हमारे देश के लोग निरंतर शोध में जुटे रहें। कोविड से लड़ाई को लड़ने के लिए टीकाकरण जल्द ही शुरु होने जा रहा है। अभी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास चल रहा है। जो सफलता को बता रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in