license-can-be-made-anytime-after-filling-online-form
license-can-be-made-anytime-after-filling-online-form

ऑनलाइन फार्म भरने के बाद कभी भी बनवा सकते हैं लाइसेंस

जिले में वाहन लाइसेंस के लिए स्लाट की नहीं है कोई समस्या लर्निंग का दो सौ और स्थाई लाइसेंस का 150 स्लाट प्रतिदिन है आवंटित मीरजापुर, 30 जनवरी (हि.स.)। जिले में वाहन लाइसेंस बनवाने के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए स्लाट की कोई समस्या नहीं है। वाहन लाइसेंस के लिए आन लाइन आवेदन करने के बाद कभी भी स्लाट लेकर परिवहन विभाग की वाहन चालक की परीक्षा में शामिल हो सकते है। जिले में लर्निंग लाइसेंस के लिए प्रतिदिन दो सौ और स्थाई लाइसेंस के लिए 150 स्लाट आवंटित है। इनमें प्रतिदिन 20 से 25 स्लाट के लिए आवेदक ही नहीं मिलते है। सूबे के अन्य जिलों में जहां वाहन संचालन लाइसेंस बनवाने के लिए शासन से तीन सौ स्लाट आवंटित किए जाने के बावजूद आवेदकों को आन लाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए मनाफिक तिथि को स्लाट नहीं मिल पा रहा है। वहीं जिले में ऐसी कोई समस्या ही नहीं है। परिवहन विभाग के आरआई पुष्पेंद्र कुमार की मानें तो शासन से प्रतिदिन लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए दो सौ स्लाट आवंटित किया गया है। यह तीन चरणों में प्रतिदिन दिया जाता है। सुबह दस से 12 बजे, 12 से दो बजे और दो बजे से शाम चार बजे का स्लाट निर्धारित है। इन तीन स्लाटों में सुबह दस से 12 बजे को छोड़ अन्य दोनों स्लाट में चालीस से 50 स्लाट खाली रह जाते है। कोई आवेदक ही नहीं रहता है। इसी तरह स्थाई लाइसेंस बनाने के लिए 150 स्लाट प्रतिदिन आवंटित है। इसे भी तीन चरणों में आवेदकों को आवंटित किया जाता है। इन 150 स्लाट में भी प्रदिदिन 20 से 25 स्लाट बच जाते है। यह स्थिति बीते दो माह से जिले में है। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in