letter-to-governor-for-khushi-dubey39s-release---sanjay-singh
letter-to-governor-for-khushi-dubey39s-release---sanjay-singh

खुशी दुबे की रिहाई के लिए राज्यपाल को लिखा पत्र - संजय सिंह

लखनऊ, 08 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि खुशी दुबे की रिहाई के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा गया है। खुशी को 10 महीने से जेल में रखा गया है, चार्जशीट भी नहीं लगाई गई है। संजय सिंह ने लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि खुशी दुबे पर 17 मुकदमे दर्ज कराए गए और 10 महीने से वह जेल में है। विकास दुबे प्रकरण में उसकी भूमिका पर भी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। खुशी की तरह ही अमर की मां को भी 10 महीने से जेल में रखे हैं। उनका क्या कसूर है, अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षमा दुबे के 10 महीने से जेल में क्यों रखा गया है और विकास की नौकरानी किस आरोप में जेल में है। इसे कोई बताने वाला नहीं है। वीरू दुबे की मां शांति दुबे को भी जेल में रखे हुए हैं। इन सभी चारों महिलाओं का क्या कसूर है जो यह जेल में बंद है। उन्होंने कहा कि चारों महिलाओं के जेल में रखे जाने के सम्बंध में पूछे गए प्रश्नों का किसी के पास उत्तर नहीं है। इन चारों का नाम एफआईआर में भी नहीं है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को इन महिलाओं के रिहाई की मांग के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था को पत्र के माध्यम से बताने का प्रयास किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in