कुशीनगर: एनसीसी कैडेट्स ने जताया देश सेवा का संकल्प
कुशीनगर: एनसीसी कैडेट्स ने जताया देश सेवा का संकल्प

कुशीनगर: एनसीसी कैडेट्स ने जताया देश सेवा का संकल्प

कुशीनगर : एनसीसी कैडेट्स ने जताया देश सेवा का संकल्प -बीआईसी के 38 छात्र एनसीसी बी सर्टिफिकेट परीक्षा में उतीर्ण कुशीनगर 14 जुलाई (हि.स.)। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने बी-सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के 32 ब्वायज व 6 गर्ल्स कैडेटस उतीर्ण हुए है। आठ कैडेट्स ने सर्वोच्च अल्फा ग्रेड प्राप्त किया है। गर्ल्स में एकमात्र अपूर्वा गुप्त को अल्फा ग्रेड मिला है। ब्वायज में दीपक मिश्रा, पवन यादव, विकास गौंड, अखिलेश कान्दू, सतीश कुमार व वैभव सिंह को अल्फा ग्रेड मिला है। 30 कैडेट को बीटा ग्रेड मिला है। परिणाम से उत्साहित कैडेट ने देश सेवा का संकल्प व्यक्त किया है। एनसीसी की 50 वीं यूपी बटालियन पड़रौना में हुई परीक्षा में इस कालेज के कुल 63 कैडेट्स शामिल हुए थे। उत्तीर्ण कैडेट्स को प्रधानाचार्य डॉ. रितेश चौधरी ने खुशी जताते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है। कहा कि कैडेट्स ने कड़ी मेहनत, लगन व अनुशासन से सफलता हासिल की है। उन्होंने एएनओ ले. वेदप्रकाश मिश्र और एनसीसी के पीआई स्टाफ को कुशल पर्यवेक्षण व कठोर प्रशिक्षण देकर कैडेटों की प्रतिभा निखारने के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षक सुरेश गुप्त, सत्येंद्र सिंह, आइएखान, राजेश पाठक, मुन्ना तिवारी, राजेश राय,शैलेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने परिणाम पर खुशी जताई। बीटा ग्रेड कैडेट विकास यादव, हिना खातून, ज्योति यादव, हेमलता, रेणु कुशवाहा, वन्दिता सिंह, दिव्या सिंह, दीपेंद्र यादव,सतीश यादव, हरमिंदर सिंह, अजय राजभर, विपिन राजभर, संजय कुशवाहा, इरफान आलम, अजहरुदीन सिद्दकी, सुशील यादव, अरविंद चौरसिया, अविनाश सिंह, नीतीश कुमार, अतुल पटेल, विवेक यादव, अंकुश यादव, आदित्य गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, बबलू सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, अनूप पटेल, राज कुशवाहा, विशाल गुप्ता। राह आसान हुई देश की सेवा करने के लिए आर्मी ज्वाइन करना लक्ष्य है। एनसीसी प्रशिक्षण से लक्ष्य की राह आसान हुई है। अपूर्वा गुप्ता-अंडर आफिसर मिला अलग नजरिया सीनियर अंडर आफिसर वैभव सिंह एनसीसी ने देश व समाज के प्रति सोचने का एक अलग नजरिया दिया है। दुश्मनों से सीमा की हिफाजत के लिए आर्मी को ज्वाइन करेंगे। वैभव सिंह- हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in