kushinagar-organic-colors-rain-in-holi-meet-people-swing-on-songs
kushinagar-organic-colors-rain-in-holi-meet-people-swing-on-songs

कुशीनगर: होली मिलन में हुई जैविक रंगों की बारिश, गीतों पर झूमें लोग

-युवाओं को कला, साहित्य, संस्कृति से परिचित करा रही संस्कार भारती-रजनीकांत कुशीनगर, 06 अप्रैल(हि.स.)। संस्कार भारती की कुशीनगर इकाई ने बुद्धनगरी के आइडियल होटल में होली पर रंगारंग पारिवारिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। ब्रज के लोकगीतों का प्रस्तुतीकरण कलाकारों ने बड़े ही सुंदर ढंग से किया। गीत इतने रसमय थे कि उपस्थित दर्शक झूमने के लिए मजबूर हो गए। आज बिरज में होरी रे रसिया... होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से...जैसे लोक गीतों पर कलाकारों व लोगों ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे पर जैविक रंगों और फूल बरसाकर होली का आनंद लिया। मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि संस्कार भारती नई पीढ़ी के युवाओं को कला और साहित्य-संस्कृति से परिचय करा रहा है। जिसे देखकर युवा पीढ़ी में कला और साहित्य संस्कृति की समझ विकसित हो और इसके प्रति उनकी रूचि बढ़े। उन्होंने कहा भारतीय लोक परम्परा व संस्कृति विश्व में सबसे श्रेष्ठ है। इसी के बल पर हमारा अस्तित्व कायम है और देश विश्व गुरु बन सकने की ओर अग्रसर है। विधायक ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन का कार्य कर रही है। इस पुनीत कार्य में उन्होंने लोगों से आगे आने की अपील की। इसके पूर्व कलाकार अर्चना, किरन, रागिनी, प्रतीक्षा, सुनंदा, निधि, पीहू, दिनेश तिवारी, रवि, सुनील, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, नपा के ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, राजेश मणि, विरेश राय के फाग गीत, लोक गीत, जोगीरा आदि प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। संस्था अध्यक्ष डा. अनिल सिन्हा ने वृत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथियों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा,निकिता बोरा, डा.जी.पी.राय, डा. योगेश मद्धेशिया शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/गोपाल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in