kovid-19-urban-development-minister-took-information-from-nagar-panchayat-presidents-executive-officers-of-14-districts
kovid-19-urban-development-minister-took-information-from-nagar-panchayat-presidents-executive-officers-of-14-districts

कोविड-19 : नगर विकास मंत्री ने 14 जिलों के नगर पंचायत अध्यक्षों, अधिशासी अधिकारियों से ली जानकारी

लखनऊ, 07 मई(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को 14 जिलों के नगर पंचायत अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों से कोविड नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी ली। नगर विकास मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्षों से वार्ता में समस्याओं और उनके निदान पर चर्चा की। नगर विकास मंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय से प्रदेश के चौदह ज़िलों आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, कानपुर, कानपुर देहात, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, इटावा और औरैया के 95 नगर पंचायतों के अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्रों में हो रहे सैनिटाइजेशन के कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कहा कि समाज को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सैनिटाइजेशन का कार्य अधिक से अधिक जगहों तक करें। इसकी नगर पंचायत अध्यक्ष चिंता करें। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए टीमों द्वारा ज्यादातर जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। वही बचे हुए स्थानों पर भी अति शीघ्रता से सैनिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने को लेकर अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। बता दें कि नगर विकास विभाग की तरफ से प्रदेश की जेलों, सरकारी अस्पतालों, सरकारी भवनों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग नगर विकास विभाग के मुख्यालय से की जा रही है, इस कार्य में पांच हजार के करीब टीमें लगाई गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in