खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड माटी कला कारीगरों को उपलब्ध कराएगा निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक
खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड माटी कला कारीगरों को उपलब्ध कराएगा निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक

खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड माटी कला कारीगरों को उपलब्ध कराएगा निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक

फिरोजाबाद, 9 जुलाई (हि.स.)। कुम्हारी व माटीकलां के कारीगरों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड इन्हें इलैक्ट्रोनिक चाक उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी गुरुवार को जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामो़द्योग बोर्ड द्वारा माटीकलां बोर्ड का गठन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में शासन द्वारा जनपदों का लक्ष्य आवंटन किये गये है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हो रहे नुकसान के परिपेक्ष्य में प्लास्टिक निर्मित वर्तनों का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके विकल्प के रूप में मिट्टी से निर्मित पात्रों का उपयोग व कुम्हारी कलां को बढ़ावा देने के लिए माटीकलां से सम्बन्धित परम्परागत कारीगरों को वर्तमान में प्रशिक्षित कराते हुए माटीकलां के उत्पादों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसके लिए विभाग द्वारा माटीकलां के कारीगरों को निशुल्क टूल-किट्स का वितरण किया जायेगा। इसके लिए आॅफलाइन आवेदन पत्र कार्यालय में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी व माटीकलां का परम्परागत करीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हो। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में आकर सम्पर्क करें। हिन्दुस्थान समाचार/कौशल/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in