केजीएमयू लैब में 1,916 जांच नमूनों में से 58 कोरोना संक्रमित, बाराबंकी के 19 रोगी
केजीएमयू लैब में 1,916 जांच नमूनों में से 58 कोरोना संक्रमित, बाराबंकी के 19 रोगी

केजीएमयू लैब में 1,916 जांच नमूनों में से 58 कोरोना संक्रमित, बाराबंकी के 19 रोगी

लखनऊ, 12 जून (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में हर रोज लिये गये नमूनों में से कई में संक्रमण की पुष्टि हो रही है। राजधानी की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में गुरुवार को जांच किये गए 1,916 नमूनों में 58 की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई। इनमें बाराबंकी के 19, लखनऊ के 12, कन्नौज के 08, शाहजहांपुर-संभल के 07-07, अयोध्या के 03, तथा हरदोई-गोरखपुर का 01-01 मरीज शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक बाराबंकी के रोगियों में 34 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय युवक, 04 वर्षीय बालक, 09 वर्षीय बालिका, 13 वर्षीय बालिका, 22 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय पुरुष है। लखनऊ के मरीजों में 20 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय पुरुष है। कन्नौज के रोगियों में 25 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष, 20 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय महिला है। शाहजहांपुर के मरीजों में 67 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवक और 13 वर्षीय बालक है। वहीं संभल के रोगियों में 05 वर्षीय बालिका, 07 वर्षीय बालिका, 43 वर्षीय पुरुष, 12 वर्षीय बालक, 55 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय महिला है। अयोध्या के रोगियों में 24 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय पुरुष और 42 वर्षीय पुरुष है। वहीं हरदोई के मरीज में 25 वर्षीय पुरुष तथा गोरखपुर के रोगी में 29 वर्षीय पुरुष है। इसके अलावा अन्य प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में भी कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।बिजनौर जनपद में आज सुबह ही 9 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर आई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव के मुताबिक इन 09 मरीजों में नूरपुर और स्योहारा क्षेत्र के लोग शामिल हैं, जबकि एक एसपी कंपाउंड का कर्मचारी है। वर्तमान में जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 101 है। उन्नाव में शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सदर तहसील के गांव दोस्ती नगर में दो, सफीपुर में एक, सुमेरपुर ब्लॉक में दो व बिछिया ब्लॉक के दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को बिछिया कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में इस समय कोरोना के 48 सक्रिय मामले हैं। जौनपुर जनपद के एक और लेखपाल में कोरोना की पुष्टि हुई है। भंडारी स्टेशन पर तैनात एक आरपीएफ कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शुक्रवार को आई 18 पॉजिटिव रिपोर्ट में लेखपाल और आरपीएफ कर्मी के अलावा अन्य सभी प्रवासी हैं। इनमें एक सात साल की बालिका और 14 वर्ष की किशोरी भी शामिल हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुम्बई से गाजीपुर खानपुर के मौधा बाजार में अपने घर आया एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे मोहम्मदाबाद स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। सिद्धार्थनगर में बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव 25 वर्ष की महिला है, जो इटवा ब्लाक के पिपरामहरी गांव की है। यह महिला घरेलू एकांतवास में थी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in