kaushambi-one-killed-due-to-under-construction-overbridge-girder-deputy-chief-minister-suspends-two-officials
kaushambi-one-killed-due-to-under-construction-overbridge-girder-deputy-chief-minister-suspends-two-officials

कौशाम्बी : निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गर्डर गिरने से एक की मौत, उप मुख्यमंत्री ने दो अधिकारियों को किया निलम्बित

लखनऊ, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को सिराथू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान एक गर्डर गिर गया, जिसके चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। इस मामले में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो अधिकारियों को तत्काल निलम्बित कर दिया है। ट्वीट करके उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए आदेश दिए हैं। दोषी अधिकारी व कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास और सुरक्षा दोनों जिम्मेदारी निभाना ही होगा। बता दें कि जनपद में शुक्रवार की सुबह दुर्घटना हो गई। सिराथू कस्बे में रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का गर्डर टूटकर नीचे गिर गया। उसी रास्ते साइकिल से जा रहा सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैयदराजेपुर निवासी जगदीश यादव (52) चपेट में आ गया, जिसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उस क्षेत्र में वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in