कानपुर एन्‍काउंटर : महराजगंज का सिपाही शिवमूरत भी घायल, मां 'मायावती' की हालत बिगड़ी
कानपुर एन्‍काउंटर : महराजगंज का सिपाही शिवमूरत भी घायल, मां 'मायावती' की हालत बिगड़ी

कानपुर एन्‍काउंटर : महराजगंज का सिपाही शिवमूरत भी घायल, मां 'मायावती' की हालत बिगड़ी

महराजगंज, 03 जुलाई (हि.स.)। आमजन की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की जान हथेली पर रहती है। जांबाज पुलिसकर्मी अपनी परवाह किये बगैर अपराधियों और अपराध को नियंत्रित करने की बाजी लगाने से भी नहीं हिचकते हैं। कानपुर एनकाउंटर इसका जीता-जागता प्रमाण है। महराजगंज जिले का निवासी एक पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हुआ है। कानपुर एन्काउंटर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की गोली से घायल पुलिसकर्मियों में शामिल महराजगंज के शिवमूरत निषाद के घायल होने की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची सनसनी फैल गई। उनकी मां मायावती की हालात खराब हो गई है। सभी इतने परेशान हो गए कि कोई भी घर पर रहना मुनासिब नहीं समझ रहा था और गांव-परिवार के कुछ लोग कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पनियरा क्षेत्र के बरवास गांव के अड़बड़हवा टोला निवासी और शिवमूरत पिता भजुराम को शुक्रवार जैसे ही शिवमूरत के घायल होने की सूचना मिली, बेचैन हो गए। आंखों से अनायास ही अश्रुधारा बहाने लगी। वह रुकने का नाम ही नही ले रही थी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के कुछ लोग भी भावुक हो गए। इस दौरान शिवमूरत से जुड़े संस्मरण लोगों की जुबान पर अनायास ही आने लगे। इसी बीच शिवमूरत के पिता, भाई और गांव के कुछ अन्य लोग कानपुर के लिए निकल पड़े। शिवमूरत के घर पनियरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई थी। कानपुर जाने के लिए शिवमूरत की मां मायावती भी निकली थीं लेकिन उनकी तबीयत खराब हो गई और लोगों ने उन्हें वापस घर पहुंचा दिया। मां मायावती का हाल अब भी खराब है और वह लगातार रो रहीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in