kanpur-dehat-district-information-officer-dies-due-to-cardiac-arrest
kanpur-dehat-district-information-officer-dies-due-to-cardiac-arrest

हृदय गति रुकने से कानपुर देहात जिला सूचना अधिकारी की मौत

कानपुर देहात, 31 जनवरी (हि.स.)। जनपद के जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडे की रविवार को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जनपद में शोक की लहर फैल गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जनपद के समस्त अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। कानपुर देहात जनपद के मौजूदा समय मे सूचना अधिकारी वीएन पाण्डे की रविवार को अचानक तबियत खराब हो गई। आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। सूचना अधिकारी की मौत की खबर जनपद में पहुंचते ही जनपद में शोक की लहर फैल गई। कोई भी अधिकारी और कर्मचारी इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। वहीं, जनपद के समस्त पत्रकारों ने भी जिला सूचना अधिकारी की आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। कहा कि, जिला सूचना अधिकारी काफी सौम्यवादी व मिलनसार थे। उनके व्यवहार कुशल होने की यादों को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। मान्यता प्राप्त पत्रकार अवनीश अवस्थी, सूरज सिंह, गौरव शुक्ला, विवेक त्रिवेदी, अकील अहमद, जितेन्द्र यादव, जय मिश्रा, करुणा शंकर दुबे, चारुतोष मिश्रा, त्रिपुरेश अवस्थी, सौरभ मिश्रा, दीपक चौहान, अरविन्द शुक्ला, पीयूष दीक्षित, रमाकांत आदि ने उनके परिवार को इस दुःख घड़ी में ढांढस बंधाया है। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश/मोहित-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in