kanpur-congress-has-been-doing-politics-to-divide-the-country---sakshi-maharaj
kanpur-congress-has-been-doing-politics-to-divide-the-country---sakshi-maharaj

कानपुर : देश बांटने की राजनीति करती आई कांग्रेस - साक्षी महाराज

- अस्पताल में भर्ती असोहा पीड़ित किशोरी का उन्नाव सांसद ने जाना हालचाल कानपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। उन्नाव कांड की पीड़ित किशोरी को देखने बुधवार को निजी अस्पताल सांसद साक्षी महाराज पहुंचे। उन्होंने पीड़िता का हालचाल जाना और उसे हर संभव न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साक्षी महाराज ने पत्रकारों को बताया कि पीड़ित किशोरी स्वस्थ है। पुलिस द्वारा असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की जो घटना का खुलासा किया है, वह पूरी तरह से सही है। कुछ लोगों द्वारा इस घटना पर दुष्कर्म जैसे अफवाह फैलाने का काम किया था, उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उत्तर भारत के लोग अच्छे नहीं हैं तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी से इस्तीफा दिला दें। कांग्रेस हमेशा से देश बांटने की राजनीति करती आ रही है। साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे प्यारे भारत के तीन टुकड़े करने का काम भी कांग्रेस ने किया था। कांग्रेस उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीयों को लड़ाने का काम कर रही है। राहुल गांधी को अधिकार नहीं है कि देश को दक्षिण और उत्तर में बांटें। कांग्रेस पूरे भारत से साफ होने जा रही है राहुल गांधी अब यूपी क्या आएंगे, वहां (केरल) से भी साफ हो जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/दीपक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in