kannauj-strongly-welcomed-the-newly-elected-office-bearers-of-the-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad
kannauj-strongly-welcomed-the-newly-elected-office-bearers-of-the-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad

कन्नौज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत

कन्नौज, 03 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कन्नौज के द्वारा कानपुर प्रांत के 60वें प्रांत अधिवेशन जो 23 और 24 मार्च को इटावा मे संपन्न हुआ है उसमें नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी थी। उन नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की स्वागत यात्रा का आयोजन आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कन्नौज जिले की टीम द्वारा किया गया। प्रांत में कन्नौज जिले से निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत यात्रा निकल कर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। जिसमे प्रांत सह मंत्री विक्रांत अग्निहोत्री, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख मयंक दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविकांत शुक्ला (चौथी बार), जिला संयोजक अमन गुप्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमोल गुप्ता, मनीष प्रताप सिंह, अभिषेक तिवारी, तनु सक्सेना, विश्वदीप सिंह को बनाया गया। स्वागत यात्रा के संयोजक विष्णु राठौर, सह संयोजक दीपक वर्मा, कुनाल दिवाकर, प्रतीक पांडेय रहे। यात्रा रुद्राँश होटल से प्रारंभ होकर सरायमीरा होते हुए मकरंदनगर से लाखन तिराह, काजी टोल स्थित बाबा साहब अम्बेडकर जी की मूर्ति तक चली। सरायमीरा मे आर एस कठेरिया एवं समुद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया, मकरंद नगर में गिहार बस्ती के लोगो के द्वारा, बाबा कुआँ पर मयंक दुबे के बाबा जी के द्वारा, फूलमती मंदिर के पास पंडित जी के द्वारा, नगर पालिका में मोहन अग्निहोत्री, मुदित मिश्रा के द्वारा यात्रा पर पुष्प वर्षा एवं पदधिकारियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया। काजी टोला मे बाबा साहब के चित्र पर मल्यार्पण के पश्चात जिला संगठन मंत्री सँजय राणा जी के द्वारा आभार व्यक्त कर यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कन्नौज के कार्यकर्ता आशुतोष यादव, संकल्प सिंह, रचित, आकाश वर्मा, राहुल राजपूत आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in