kannauj-sp39s-anger-over-inflation-and-unemployment-protests-by-demonstrating
kannauj-sp39s-anger-over-inflation-and-unemployment-protests-by-demonstrating

कन्नौज: मंहगाई और बेरोजगारी के प्रति फूटा सपा का गुस्सा, प्रदर्शन कर जताया विरोध

कन्नौज, 01 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और जिलाध्यक्ष कलीम खां की अगुआई में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तिर्वा में प्रदेश और देश की सरकार पर जोरदार हमला बोला। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की महिलाओं ने चूल्हा जलाकर बढ़ते गैस के दाम को लेकर जोरदार विरोध किया। महिलाओ ने कहा ये महिलाओ को कैसा सम्मान दिया गया जो अब महिलाओं को फिर चूल्हा बनाने की नौबत आ गयी है। बेरोजगार डिग्री धारकों ने जूता पालिश करके अपना गुस्सा जाहिर किया। कुछ नौजवानों ने बढ़ते गैस के दाम को देखते हुए कण्डे बेचने का स्टाल लगाया। किसानों ने बैल चलाकर सरकार पर बढ़ते डीजल के दाम को लेकर गुस्सा जाहिर किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने देश और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुऐ कहा आज जिस तरह पूरे देश को महंगाई की आगे में झोंकने का काम किया गया है उससे जनता कराह उठी है लेकिन सत्ता में बैठी तानाशाह सरकार के कान में जू तक नहीं रेंगी। बल्कि सरकार कुछ पूजीपतियों की गुलाम बन गयी है। देश आर्थिक गुलामी में जकड़ाता जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग ये जान ले जिन लोगों ने आप को सत्ता में बैठाया है। वहीं गरीब किसान नौजवान लोग इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष कलीम खां ने कहा समाजवादी लोगों ने जनता की लड़ाई को अपनी लड़ाई मान लिया है और जनता के लिये समाजवादी लोगों को जिस हद तक जाना पड़ेगा उससे पीछे नहीं हटेंगे। समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है जब जब जनता पर जुल्म हुआ है तब तब समाजवादी लोगों ने संघर्ष करके बड़े-बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंकने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, ताहिर हुसैन सिद्दीकी, हाजी रईस, दिनेश यादव, शैलेंद्र यादव, आलोक वर्मा, राम सेवक बाथम, बबलू प्रधान, योगेंद्र यादव, बिल्लू दुबे, कैश खां, शोभित प्रताप सिंह, अंगूरी धारिया, प्रीति सिंह, कल्पना यादव, अल्पना कठेरिया, संगीता पांडे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहें। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in