kannauj-sapayas-pay-tribute-on-janeshwar-mishra39s-death-anniversary
kannauj-sapayas-pay-tribute-on-janeshwar-mishra39s-death-anniversary

कन्नौज : जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

कन्नौज, 22 जनवरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की 12वी पुण्यतिथि पर समाजवादी नेताओ और कार्यकर्ताओ ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा उनका जन्म बलिया जिले के एक साधारण परिवार में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही गरीबो की आवाज को उठाने लगे थे। उन्होने एक बार जो ठान लिया उसे वो करके रहते थे। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सानिध्य हम लोगो को प्राप्त हो सका है उसका सारा श्रेय जनेश्वर मिश्र को ही जाता है। उन्होने ही तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से अखिलेश यादव को कन्नौज से लोकसभा उपचुनाव लडवाने की सिफारिश की थी। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा जनेश्वर मिश्र कई बार मन्त्री बने परंतु उनके पास खुद का न बंग्ला था और न ही गाड़ी थी। समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके नाम से कई ग्रामीण योजनाओ को चलवाने का काम किया और लखनऊ में सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क की स्थापना करने का काम किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम समाजवादी लोग ये संकल्प ले छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद का जो रास्ता दिख है उस रास्ते पर चलने का काम करेंगे जो उनके लिये सही श्रद्धाजंलि होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, संजीव मिश्रा, शोभित दुबे, अन्नू तिवारी, अनुराग मिश्रा, सभासद शरद यादव, धर्मवीर पाल, अमर दीप यादव, जतिन पाल, वंश यादव, रमेश यादव, वी पी यादव, कल्लू शर्मा, सुशांत यादव, शिवम कुमार आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव झा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in