kannauj-memorandum-to-the-adg-for-the-recovery-of-the-missing-akashdeep-prajapati
kannauj-memorandum-to-the-adg-for-the-recovery-of-the-missing-akashdeep-prajapati

कन्नौज : लापता आकाशदीप प्रजापति की बरामदगी के लिए एडीजी को ज्ञापन

कन्नौज, 05 अप्रैल (हि.स.)। आकाश दीप प्रजापति पूराराय अपरहण कांड को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय कन्नौज में जिले भर से सैकड़ों महिलाएं व पुरुष आज एकत्रित हुए। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कन्नौज को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आकाशदीप सिंह प्रजापति की सकुशल बरामदगी का अनुरोध किया गया है। विगत 19 मार्च 2021 को आकाश दीप सिंह प्रजापति पुत्र सतेंद्र प्रजापति पूराराय अपने टीवीएस मोटर साइकिल के शोरूम पर जाते समय गायब हो गया था। 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी रोष व्याप्त है। इस मौके पर सतीश चंद्र प्रजापति, प्रदेश महासचिव जीतू प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, प्रभारी सेंटर यूपी विकास प्रजापति, आईटी सेल प्रभारी डॉ मनोज कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष कन्नौज डा विवेक प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र प्रजापति, जिला सचिव गुड्डी देवी प्रजापति, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कन्नौज सत्यम प्रजापति, संदीप प्रजापति, संतराम प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष कन्नौज सतीश चंद प्रजापति, अनिल प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुमित प्रजापति, रिंकू प्रजापति मोहित प्रजापति दर्शन लाल प्रजापति गोपी यस प्रजापति सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in