Kannauj: Bharat Vikas Parishad organized program on Vivekananda Jayanti, tomorrow it will distribute 100 blankets to the poor
Kannauj: Bharat Vikas Parishad organized program on Vivekananda Jayanti, tomorrow it will distribute 100 blankets to the poor

कन्नौज: भारत विकास परिषद ने विवेकानन्द जयंती पर किया कार्यक्रम, कल गरीबो को बांटेंगे 100 कम्बल

कन्नौज,12 जनवरी (हि.स.)। भारत विकास परिषद कन्नौज के सदस्यों द्वारा आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मन्दिर मकरन्द नगर कन्नौज जाकर स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया। उसके बाद सभागार में सभी अतिथियों व परिषद सदस्यों ने विवेकानंद के जीवन पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेता को संम्मानित किया व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लोगो को कंम्बल वितरण का कार्यक्रम परिषद की ओर से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री शशि भूषण गुप्ता, संस्था संरक्षक डॉ धीरेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, वरिष्ठ सदस्य मेजर एन सी टंडन, डॉ आर आर गुप्ता, सचिब नरेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरान्त तय किया गया कि कल 100 कंम्बल का वितरण तहसील कन्नौज में अपर जिला अधिकारी की उपस्थित में किया जाएगा। 14 जनवरी को निशुल्क चाय वितरण का कार्यक्रम सेवक इलेक्ट्रॉनिक बड़ा बाजार कन्नौज से होगा। हिन्दुस्थान समाचार/संजीव झा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in