kamlesh-chief-assistant-in-pwd-lost-to-kovid-seven-employees-dead-so-far
kamlesh-chief-assistant-in-pwd-lost-to-kovid-seven-employees-dead-so-far

कोविड से हारे पीडब्ल्यूडी में प्रधान सहायक कमलेश, अब तक सात कर्मचारियों की मौत

लखनऊ, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत रहे कमलेश की आज कोविड-19 से मौत हो गयी।अब तक पीडब्ल्यूडी विभाग में मरने वालों की संख्या सात तक पहुंच गयी है। उत्तर प्रदेश लोनिवि मिनि एसोशिएशन ने आज अपने साथी कर्मचारी कमलेश की मौत पर एक सभा की। इसमें सभी ने मौन रखकर मृतक की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान एसोशिएशन के प्रवक्ता सीपी श्रीवास्तव ने प्रधान सहायक कमलेश की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी कारोना के चलते मौत के मुंह में समा चुके है और हर दिन किसी न किसी कर्मचारी की मौत हो रही है। उन्होंने साथियों के असमय जाने पर कहा कि मुख्यालय में विनय कुमार सिन्हा, रामलखन, राजेश तिवारी, विजय कुमार यादव, सियाराम एवं देवेन्द्र निगम की कारोना के कारण मृत्यु हो चुकी है। पंचायत चुनाव की ड्यूटी से पूर्ण करने से पूर्व कार्य मुक्त के उपरोन्त कमलेश कुमार, प्रधान सहायक आज प्रातः लगभग 11 बजे मृत्यु हो गयी। उन्होंने कहा कि बीमार कर्मचारी की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगायी गई। बुखार के उपरान्त भी कर्मचारियों को छूट न मिलने से विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आक्रोषित है। इस समय डरने जैसा माहौल हो गया है और सभी भय के वातावरण में कार्य कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in