kalpana-and-atul-got-39sangam-art-culture-unity-award39
kalpana-and-atul-got-39sangam-art-culture-unity-award39

कल्पना एवं अतुल को मिला ‘संगम कला-संस्कृति एकता सम्मान’

प्रयागराज, 24 फरवरी (हि.स.)। नगर की संस्था एकता द्वारा कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के दो पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों कल्पना सहाय एवं अतुल द्विवेदी को संगम कला-संस्कृति एकता सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय कला-संस्कृति के मान-सम्मान को बढ़ाने और इस कला से जुड़े नव प्रतिभाओं का मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान जैसे उल्लेखनीय कार्यों से जुड़े लोगों को संस्था द्वारा प्रति वर्ष संगम-संस्कृति एकता सम्मान दिया जाता है। इसी कड़ी में कल्पना सहाय को केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय में विशेषज्ञ समिति की सदस्य के साथ-साथ उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं अतुल द्विवेदी को भारतेंदु नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश का सदस्य बनने पर यह सम्मान संस्कार भारती के पंडाल में प्रदान किया गया। अपने पद पर रहते हुए दोनों पूर्व अधिकारियों ने देश के विविध प्रान्तों की संस्कृति एवं कलाओं को चारों ओर फैलाने के साथ साथ कलाकारों को भी हर संभव अवसर प्रदान किया। संस्था के केंद्रीय महासचिव जमील अहमद एवं केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने अंग वस्त्र, संस्था का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। केंद्रीय महासचिव ने कहा कि संस्था पिछले 30 वर्षों से भारतीय कला व संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यशालाओं, सांस्कृतिक आयोजन एवं नाट्य मंचनों का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन कर नव प्रतिभाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किये जाते हैं। केंद्रीय सचिव ने कहा कि संस्था निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा और सहयोग की भावना से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मनोज गुप्ता ने भजनों एवं गजलों की शानदार प्रस्तुति की। संस्था के पदाधिकारियों सहित संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक शर्मा, व्यवसायी प्रमोद बंसल, कवि-अभिनेता योगेंद्र मिश्र, संजय पुरुषार्थी, डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, रंजना त्रिपाठी एवं भारी संख्या में श्रोतागण एवं कलाकार उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in