jyeshtha-purnima-devotees-take-a-dip-of-faith-at-ganga-ghats
jyeshtha-purnima-devotees-take-a-dip-of-faith-at-ganga-ghats

ज्येष्ठ पूर्णिमा: गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कासगंज, 24 जून (हि.स.)। ज्येष्ठ पूर्णिमा के पर्व पर जिले के गंगा घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, हवन पूजन कर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। गरीबों, साधु-संतों और पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गंगा स्नान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं अधूरी रही। पुलिस का पहरा एवं प्रशासनिक अधिकारियों का घाटों पर गश्त देखा गया। गुरुवार को सुबह से ही गंगा स्नान के लिए क्षेत्र के अलावा पड़ोसी जनपद एवं बाहरी प्रांतों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। शूकर क्षेत्र सोरों स्थित हरिपदी गंगा, कछला घाट, लहरा घाट, गंजडुंडवारा स्थित कादरगंज घाट पर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किए। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पुरोहितों के माध्यम से हवन, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। भंडारों का भी आयोजन हुआ। यजमानो ने पुरोहितों साधु संतों एवं गरीब लोगों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। गंगा पुरोहित एवं धार्मिक संगठन के अध्यक्ष सतीश चंद भारद्वाज ने कहा है कि गुरुवार को गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ देखकर पुरोहितों के चेहरे खिल उठे हैं। काफी दिन बाद गंगा स्नान पर बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित हुए हैं। तीर्थ पुरोहित पंडित कन्हैयालाल त्रिवेदी कहते हैं कि गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के चलते धार्मिक नगरी में मेले जैसा माहौल रहा है। काफी यजमान कर्मकांड कराने के लिए आए हैं। जिससे लॉकडाउन के बाद गंगा गुरुओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है। यह मान्यता है ज्येष्ठ पूर्णिमा की ज्येष्ठ पूर्णिमा के गंगा स्नान की महत्वता के संबंध में शूकर क्षेत्र सोरों के युवा ज्योतिषी पंडित गौरव दीक्षित बताते हैं पंचांग के अनुसार 24 जून गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से उत्तम है। इस दिन ज्येष्ठ मास का समापन हो रहा है। इसके साथ ही ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस पूर्णिमा की तिथि को ज्येष्ठ पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसके साथ ही इसी दिन देश के दक्षिणी भाग में आज वट सावित्री व्रत भी रखा जाता है। वट सावित्री व्रत को विधि विधान से करने के अलावा भी लोगों को कुछ उपाय करने चाहिए जिससे हमारी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हिन्दुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in